बिहार म्यूजियम स्थापना दिवस: सीएम सम्राट चौधरी ने किया तीन प्रदर्शनियों का उद्घाटन

by Manu
बिहार म्यूजियम

पटना, 07 अगस्त 2026: बिहार म्यूजियम की स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज तीन प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कागज की कश्ती, मिथिला की कालजयी चित्रकला और भारत के कालजयी कलाकार का उद्घाटन किया।

सीएम ने बिहार म्यूजियम की प्रकाशित दो पुस्तक ‘रिमेंबरिंग हिम्मत शाह’ और ‘बिहार म्यूजियम बिनाले 2025 ग्लोबल साउथ: शेयरिंग हिस्ट्रीज’ का लोकार्पण किया।

पटना म्यूजियम में प्रदर्शित मिथिला की कालजयी चित्रकला नामक प्रदर्शनी का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस मौके पर आठ पद्मश्री कलाकार मौजूद रहे।

बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सरकार ने एक एकड़ जमीन बिहार म्यूजियम को विस्तार के लिए दी है।

ये भी देखे: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026 के दूसरे दिन 3659 युवाओं को मिला रोजगार

You may also like