हरियाणा: IAS अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ के जिला प्रभारी, इन मामलों पर रहेगी नजर

by Manu
IAS अतुल कुमार

चंडीगढ़, 12 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार ने IAS अधिकारी अतुल कुमार (HY:2007) को महेंद्रगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वे वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ महेंद्रगढ़ जिले का प्रभार संभालेंगे। अतुल कुमार वर्तमान में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव हैं। सरकार ने यह आदेश 6 अगस्त 2026 को जारी किया है।

सरकार की ओर से तय जिम्मेदारियों के तहत जिला प्रभारी अधिकारी जिले में 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा अपराध और गंभीर अपराध की घटनाओं, विजिलेंस मामलों और सरकारी सेवाओं की डिलीवरी व्यवस्था की भी समीक्षा होगी।

अतुल कुमार जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के कामकाज की समीक्षा करेंगे। साथ ही जीएसटी और अन्य करों से जुड़े मामलों में जिला आबकारी एवं कराधान विभाग के सामने आ रही दिक्कतों की भी समीक्षा की जाएगी।

ये भी देखे: Haryana Transfer: हरियाणा में 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों का हुआ तबादला

You may also like