तेलंगाना के संगारेड्डी में दर्दनाक सड़क हादसा, टैंकर-ऑटो टक्कर, 5 मजदूरों की मौत

by Manu
हादसा

संगारेड्डी, 12 अगस्त 2026: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतवार के पास एक टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे और सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को अस्पताल में बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो।

ये भी देखे: बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेल हादसा, स्कूल वाहन ट्रेन की चपेट में आया, 3 छात्रों की मौत, 5 घायल

You may also like