सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा सीएम नायब सैनी से की मुलाकात

by Manu
जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा सीएम नायब सैनी से की मुलाकात

चंडीगढ़, 12 अगस्त 2026: भारतीय सेना के 31वें थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय मजबूत करने, क्षेत्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह समेत सेना मुख्यालय और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समन्वय कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार सिविल-मिलिट्री अफेयर्स एवं आईटी ने किया।

बैठक में आंतरिक सुरक्षा, युवाओं का सशक्तिकरण और अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का सशस्त्र बलों के साथ लंबे समय से मजबूत जुड़ाव रहा है। राज्य सरकार सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और अन्य अवसर पैदा करने में सेना व राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

ये भी देखे: जनरल धीरज कुमार सेठ बने भारतीय सेना के 31वें प्रमुख, आर्मर्ड कोर से रहा है नाता

You may also like