Bihar: दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक विस्तार परियोजना, बिछेगी नई रेलवे लाइन, 1323 करोड़ की लागत

by Manu
दानापुर-फतुहा रेलवे ट्रैक

पटना, 11 अगस्त 2026: पटना के दानापुर से फतुहा के बीच 29 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक को विस्तार दिया जा रहा है। 1323 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट चला रही है। इससे पटना रेल कॉरिडोर पर ट्रेनों के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

दानापुर से फतुहा के बीच पैसेंजर ट्रेनें बढ़ाई जाएंगी। रेलवे ट्रैक बढ़ने से ये ट्रेनें समय से चलेंगी जिससे रोज यात्रा करने वालों का समय बचेगा। पटना के आसपास उद्योग धंधे बढ़े हैं। रेल कॉरिडोर बनने से बड़ी कंपनियों की लॉजिस्टिक लागत घटेगी।

वर्तमान में पटना रेल नेटवर्क पर ट्रेनों का भारी दबाव है। सिग्नल नहीं मिलने की वजह से ट्रेनों को आउटर पर काफी देर तक कई बार तो घंटों रुकना पड़ता है।

अब एक्स्ट्रा रेल लाइन बिछाए जाने के बाद ट्रेनों की रफ्तार को गति मिलेगी। यह काम तीन चरण में पूरा होगा।

ये भी देखे: गया जी में 6 हजार करोड़ रूपये के परियोजना के लिये उद्योग विभाग एवं महाशक्ति ग्रुप के बीच हुआ MoU पर हस्ताक्षर

You may also like