आजमगढ़ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह हुई शामिल, बोलीं-बेटियां आगे बढ़ रही

by Manu
आनंदीबेन पटेल

आजमगढ़, 11 अगस्त 2026: आजमगढ़ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बेटियों की तारीफ की और बेटों से सवाल किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं, बेटे क्या कर रहे हैं? राज्यपाल मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई थीं। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को सफलता के मंत्र भी दिए। कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन व्यक्ति को शिखर तक पहुंचा सकता है।

विश्वविद्यालय पहुंचने पर राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद राज्यपाल दीक्षांत समारोह के मंच पर पहुंचीं और कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। समारोह के मुख्य अतिथि पद्म विभूषण बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने भी अपने जीवन के अनुभव स्टूडेंट्स के साथ साझा किए।

ये भी देखे: PM नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर पहुंचे काशी, 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

You may also like