हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल टली, अनिल विज के साथ हुई बैठक

by Manu
अनिल विज

चंडीगढ़, 11 अगस्त 2026: हरियाणा में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली कर्मियों की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में बिजली कर्मियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल टाल दी गई है। बैठक में सबसे अहम फैसला पहले से घोषित 15 अगस्त से एग्री डिस्कॉम शुरू नहीं करने का रहा।

बता दें कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और हरियाणा पावर यूटिलिटीज के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रविवार को दो घंटे बैठक चली थी जो बेनतीजा रही थी।

इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई थी लेकिन किसी भी प्रमुख मांग पर ठोस निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद बिजली कर्मियों ने 11, 12 और 13 अगस्त की पहले घोषित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को तय कार्यक्रम के अनुसार करने का फैसला लिया था। वहीं सोमवार को मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक में मांगों को लेकर बनी सहमति के बाद बिजली कर्मियों ने हड़ताल न करने का फैसला लिया है।

ये भी देखें: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर आज सरकार से अहम बैठक

You may also like