चंडीगढ़, 24 जून 2026: एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार रात रास्ता भटककर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने चेतावनी जारी कर फ्लाइट को वापस भेज दिया।
यह फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरकर अमृतसर लैंड होने वाली थी। पाकिस्तानी एयरस्पेस से लौटने के बाद अमृतसर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ जाने के कारण फ्लाइट को वापस दिल्ली ही डायवर्ट कर दिया गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रास्ता भटक गई। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की फ्लाई जिन्ना एयरलाइंस की फ्लाइट 9P514 खराब मौसम के कारण भारतीय एयरस्पेस में घुस आई थी। लाहौर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद फ्लाइट भटक गई थी। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी का अंदेशा होते ही उसे तुरंत पाकिस्तानी एयरस्पेस में वापस ले लिया गया था।
ये भी देखे: राजकोट में एयर इंडिया फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान पक्षी से टकराई, पायलट की सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग