IPL Trade: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप यादव गए लखनऊ

by Manu
ऋषभ पंत

चंडीगढ़, 24 जून 2026: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। इस ट्रेड में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौट आए हैं, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं।

ट्रेड के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया। पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर LSG की उस पोस्ट को शेयर किया जिसमें फ्रेंचाइजी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा था। पोस्ट शेयर करते हुए पंत ने सिर्फ तीन शब्द लिखे – थैंक यू टीम। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। यह IPL इतिहास में किसी भी खिलाड़ी पर खर्च की गई सबसे बड़ी रकम थी। लेकिन दो सीजन बाद टीम ने पंत से अलग होने का फैसला कर लिया।

ट्रेड के तहत पंत अब 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आए हैं। वहीं कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं।

ये भी देखे: इंजरी को लेकर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, दिया हेल्थ अपडेट

You may also like