राजकोट में एयर इंडिया फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान पक्षी से टकराई, पायलट की सूझबूझ से इमरजेंसी लैंडिंग

by Manu
एयर इंडिया फ्लाइट

राजकोट, 9 जून 2026: आज हीरासर (राजकोट इंटरनेशनल) एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। राजकोट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। आपको बता दे कि, फ्लाइट में कुल 124 यात्री सवार थे।

पक्षी के टकराते ही पायलट ने तुरंत अपनी सूझबूझ और तेजी दिखाई। उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और फ्लाइट को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पक्षी फ्लाइट के इंजन से टकराया जिससे इंजन का प्रोपेलर (ब्लेड) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने प्रभावित फ्लाइट के इंजन की मरम्मत शुरू कर दी है। मरम्मत पूरी होने के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की विशेष टीम विमान की गहन जांच और स्क्रीनिंग करेगी।

ये भी देखे: इंडिगो विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, जम्मू में नहीं उतर सका विमान

You may also like