अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा होगी ऑनलाइन, सरकार ने पेपर लीक स्वीकार किया

by Manu
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

चंडीगढ़, 15 मई 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया कि अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 परीक्षा में पेपर लीक हो गया था। उन्होंने कहा कि गलत उम्मीदवारों को चयनित होने से रोकने के लिए सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि री-एग्जाम अब 21 जून को होगा। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था, जिसके बाद NTA ने सरकार को सूचित किया। 12 मई को री-एग्जाम का फैसला लिया गया।

मंत्री ने कहा कि री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। साथ ही अभ्यर्थी अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे। पहली परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5400 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के बावजूद यह उल्लंघन कैसे हुआ, इसकी जांच हो रही है। सरकारी मशीनरी अब यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार कोई अनियमितता न हो।

उन्होंने कहा, “मंत्री के रूप में, अभिभावक के रूप में और अधिकारी के रूप में हमें परीक्षा रद्द करने का कठिन फैसला लेना पड़ा।”

ये भी देखे: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक की आशंका के चलते NTA का फैसला, CBI करेगी जांच

You may also like