प्रधानमंत्री मोदी UAE पहुंचे, राष्ट्रपति के साथ की बैठक, UAE ने 5 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान

by Manu
मोदी UAE

अबूधाबी, 15 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE के दो दिवसीय दौरे पर अबूधाबी पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री के विमान को UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया।

अबूधाबी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय बैठक हुई।

बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। इनमें LPG सप्लाई, स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU शामिल हैं।

UAE ने भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है। यह निवेश भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में होगा।

ये भी देखे: श्रीलंका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का ग्रैंड वेलकम, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

You may also like