अहमदाबाद, 13 मई 2026: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने पहले 168 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 77 रनों की थी। उसने इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में हासिल की थी।
साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए शानदार 61 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने लगातार तीसरे सीजन 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
हैदराबाद के लिए यह मैच पूरी तरह भूलने वाला रहा। टीम आईपीएल इतिहास में अपना सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। इससे पहले हैदराबाद का सबसे कम टोटल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 96 रन था।
86 रन गुजरात के खिलाफ किसी भी टीम का दूसरा सबसे कम ऑलआउट स्कोर भी है। इससे पहले 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स 82 रन पर सिमटी थी।
हैदराबाद को यह आईपीएल की अपनी सबसे बड़ी हार भी साबित हुई। टीम इससे पहले 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 80 रनों से हारी थी।
ये भी देखे: PBKS बनाम DC: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 3 विकेट से हराया