अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन, पत्नी भाजपा नेता

by Manu
प्रतीक यादव

लखनऊ, 13 मई 2026: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हुआ। उनकी उम्र 38 वर्ष थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि जब प्रतीक को अस्पताल लाया गया तब उनकी पल्स पूरी तरह बंद थी और हार्ट भी रुक चुका था।

प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव फिलहाल असम में हैं। वे लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके आवास पर ले जाया जाएगा।

इस बीच अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। छोटे भाई का शव देखने के बाद उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार जो कहेगा, हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।”

ये भी देखे: मुलायम परिवार में बड़ा विवाद, प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक का किया ऐलान

You may also like