पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान, 26 मई को होगा मतदान, आचार संहिता लागू

by Manu
पंजाब निकाय चुनाव

चंडीगढ़, 11 मई 2026: पंजाब में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। वोटिंग 26 मई को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. राज कमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 नगर निगमों में चुनाव होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं।

इसके अलावा 76 नगर काउंसिलों और 21 नगर पंचायतों में भी चुनाव कराए जाएंगे। पूरे चुनाव के लिए 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि कुल 36,72,932 मतदाता हैं। इनमें 18,99,000 पुरुष, 17.73 लाख महिला और 226 अन्य मतदाता शामिल हैं।

आचार संहिता आज से लागू हो गई है। सरकार को इसकी सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक लग गई है। डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि चुनाव पार्टी निशान पर भी लड़े जा सकेंगे। उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ एफिडेविट भी जमा करना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी और रोजाना अपडेट किया जाएगा।

ये भी देखे: सुखबीर सिंह बादल का बड़ा ऐलान, 2027 पंजाब चुनाव में गिद्दड़बाहा सीट से लड़ेंगे

You may also like