पटना, 11 मई 2026: मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 15 मई तक बिहार के कई हिस्सों में बनी रह सकती है। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों में कुछ इलाकों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, उसके बाद गिरावट आएगी।
पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, 11 से 15 मई तक उत्तर, उत्तर-पूर्व और दक्षिण बिहार में बारिश और आंधी का दौर रहेगा। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा और गर्मी फिर बढ़ने लगेगी।
आज राजधानी पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
ये भी देखे: बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 7 बच्चे भी शामिल