पटना, 11 मई 2026: मुख्यमंत्री सम्राट ने सोमवार को मंदिरी नाले पर बनी नई सड़क का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि यह पूरा इलाका पहले जाम से भरा रहता था। अब इस नई सड़क के बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ये पूरा इलाका अब रेसिडेंशियल से कॉमर्शियल होने जा रहा है। इसके लिए मैं नितिन नवीन जी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें यहीं नहीं रुकना है। पटना के दोनों हिस्सों को नए शहर के रूप में विकसित करना है।”
CM सम्राट ने आगे कहा, “नीतीश जी और मोदी जी के आशीर्वाद से बिहार देश के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। हम इंडस्ट्री को भी बढ़ावा दे रहे हैं। सारी व्यवस्था बदली जा चुकी है। आज सुशासन की सरकार है।”
मुख्यमंत्री ने सुशासन पर जोर देते हुए कहा, “मैंने पुलिस का हाथ खोल दिया है। सुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। अगर कोई पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे में जवाब मिलेगा। कोई अपराधी बच नहीं सकता। हमें सुशासन चाहिए। इंडस्ट्री लाना है तो सुशासन जरूरी है। अपराधी कौन है और किस जाति का है, हमें फर्क नहीं पड़ता। हमें हर कीमत पर सुशासन चाहिए।”
ये भी देखे: बिहार में नई सरकार में मंत्रियों ने संभाली कमान, नीतीश कुमार से मिले सीएम सम्राट चौधरी