कोलकाता, 11 मई 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में CID ने बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सभी तीनों को बंगाल लाया जा चुका है।
बंगाल CID के अनुसार, बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य तथा उत्तर प्रदेश के बलिया से राज सिंह को रविवार रात हिरासत में लिया गया। सोमवार सुबह तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। राज सिंह को शार्प शूटर बताया जा रहा है।
चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई थी। यह घटना विधानसभा चुनाव नतीजे आने के महज दो दिन बाद हुई। हमलावरों ने रथ की कार रोककर उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं।
ये भी देखे: सुवेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कौन-कौन बना मंत्री, देखें पूरी लिस्ट