अंबाला नगर निगम चुनाव: आजाद मेयर प्रत्याशी सोनिया चौधरी के पोस्टर उतारने पर बवाल

by Manu
अंबाला नगर निगम चुनाव

अंबाला, 08 मई 2026: अंबाला नगर निगम चुनाव में आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी की प्रचार सामग्री उतारने पर विवाद हो गया है। पूजा साड़ी कॉम्प्लेक्स के पास कालका चौक पर कुछ युवक खुद को नगर निगम कर्मचारी बताते हुए सोनिया चौधरी की लड़ियां उतार रहे थे। सोनिया के समर्थकों ने उन्हें पकड़ लिया।

समर्थकों ने युवकों से आदेश पत्र और आईडी कार्ड मांगे तो उनके पास कुछ भी नहीं था। इस पर समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समर्थक पुलिस अधिकारियों से बहस कर रहे हैं। वे बार-बार कह रहे हैं कि बिना आदेश और आईडी के सामग्री क्यों उतारी जा रही है। पुलिस युवकों को छोड़ने की बात कह रही है तो समर्थक भड़क उठे।

सोनिया चौधरी के समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि नगर निगम की टीम लगातार उनकी प्रचार सामग्री उतार रही है।

ये भी देखे: पंचकूला निगम चुनाव में वोट चोरी का आरोप, कांग्रेस ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

You may also like