अमृतसर, 06 मई 2026: जालंधर के बाद अब अमृतसर में भी सुरक्षा बलों के लिए चिंता बढ़ गई है। मंगलवार देर रात खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।
धमाका रात करीब 11 बजे के बाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
मामले की जांच अब एनआईए (National Investigation Agency) करेगी। एनआईए की टीम अमृतसर पहुंच रही है।
ये भी देखे: लुधियाना के हंबड़ा में स्क्रैप दुकान में भीषण धमाका, एक कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल