ईडी ने कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

by Manu
DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास

कोलकाता, 05 मई 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। एजेंसी को आशंका है कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं। यह कार्रवाई अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि बिस्वजीत पोद्दार द्वारा चलाए जा रहे कथित आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच चल रही है। इस मामले में शांतनु बिस्वास को कई बार पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। लेकिन वह अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके का रहने वाला सोना पप्पू जमीन कब्जाने, रंगदारी वसूली और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में आरोपी है।

ये भी देखे: ED ने कोलकाता में IPAC ऑफिस और TMC IT सेल पर छापेमारी, रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी

You may also like