4
कोलकाता, 05 मई 2026: भाजपा ने असम और पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नए नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय पर्यवेक्षक की बड़ी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई है। वहीं असम के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
अमित शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पश्चिम बंगाल में सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। असम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सह-पर्यवेक्षक की भूमिका में रहेंगे।
ये भी देखे: पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, समिक भट्टाचार्य का ऐलान