आगरा में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ बड़ा विरोध, सैकड़ों महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजली दफ्तर में फेंके

by Manu
स्मार्ट मीटर विरोध

आगरा, 01 मई 2026: आगरा में बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के खिलाफ लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आगरा से करीब 20 किलोमीटर दूर अकोला कस्बे में सैकड़ों महिलाओं ने अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ लिए। महिलाएं सिर पर मीटर रखकर गांव के बिजली कार्यालय पहुंचीं और वहां जाकर मीटर फेंक दिए।

कई ग्रामीण बोरे में भरकर स्मार्ट मीटर लेकर आए और उन्हें दफ्तर के सामने फेंककर अपना गुस्सा जताया। इसके बाद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बिजली कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाए और बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओं की जांच कराई जाए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल अचानक बहुत बढ़ गए हैं।

ये भी देखे: यूपी में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन 30 दिन तक नहीं कटेंगे

You may also like