अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- असली गिरगिट भाजपा है, महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती

by Manu
Akhilesh Yadav

लखनऊ, 01 मई 2026: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश यादव ने कहा, “कल हम सदन में सीएम योगी को सुन रहे थे। पूरी भाजपा इस कोशिश में लगी हुई है कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर यह साबित किया जाए कि विपक्ष इसके खिलाफ है। लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा देश की महिलाओं को आरक्षण देना ही नहीं चाहती।”

सपा प्रमुख ने सीएम योगी के ‘गिरगिट’ वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “गिरगिट को करीब से देखिए तो वह एक रंग से दूसरे रंग में मिल जाता है। असली गिरगिट का काम तो भाजपा कर रही है। भाजपा की साजिश हार गई, इसलिए वह विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लेकर आई है। उनकी साजिश का खुलासा हो गया है।”

अखिलेश यादव ने कहा, “वे नारी वंदन को सिर्फ नारा बनाना चाहते हैं। इसी साजिश के तहत वे लगातार सड़क और सदन दोनों जगह यह खेल खेल रहे हैं। उनकी भाषा पूरी तरह गिरगिटी है। लोग खुद जानते हैं कि असली गिरगिट कौन है।”

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए और कहा, “महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं, यह सब जानते हैं। भाजपा के काम करने के तरीके की वजह से लोग कानून को नहीं मान रहे हैं और न्याय के लिए न्यायिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।”

ये भी देखे: अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, कहा- असली संतों से मिलने से नकली संतों का अंत होगा

You may also like