यूपी में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन 30 दिन तक नहीं कटेंगे

by Manu
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

लखनऊ, 24 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्री-पेड मीटर के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए राहत दी है।

मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि एक किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव होने पर भी 30 दिनों तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी पूरे एक महीने का चक्र पूरा होने तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता को अनिवार्य रूप से 5 अलर्ट SMS भेजे जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को समय रहते बैलेंस रिचार्ज करने का पर्याप्त मौका मिलेगा।

यह व्यवस्था कम लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से होने वाली परेशानी से राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है।

ये भी देखे: यूपी में 40,521 किसानों को मिलेगा अनुदान पर सोलर पंप, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

You may also like