जालंधर, 16 अप्रैल 2026: जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जंडियाला की राजनीति के स्तंभ माने जाने वाले बाबा राजिंदर सिंह जोहल का 13 अप्रैल को जालंधर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मिल्खा सिंह मार्केट के सामने स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
श्री अखंड पाठ साहिब के भोग और अंतिम अरदास की रस्में शनिवार, 18 अप्रैल को गुरुद्वारा बाबा भूमिया जी, थाबलके रोड, जंडियाला मजकी में दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक संपन्न होंगी।
बाबा राजिंदर सिंह जोहल ने लंबे समय तक सरपंच, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस जालंधर ग्रामीण के अध्यक्ष, जालंधर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक और प्रबंध निदेशक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था।
वे स्वतंत्रता सेनानी बाबा लछमन सिंह जोहल के पुत्र थे।
ये भी देखे: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री लाल सिंह का निधन