पंजाब पुलिस में 3298 पदों पर होगी भर्ती, 10 मार्च से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

by Manu
पंजाब पुलिस भर्ती

चंडीगढ़, 06 मार्च 2026: पंजाब पुलिस ने इस साल 3298 कर्मियों की भर्ती का ऐलान किया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 30 मार्च की रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद विभाग आगे की प्रक्रिया जैसे लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा और अन्य चरण शुरू करेगा।

पंजाब पुलिस के अनुसार कुल 3298 पदों में से 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे जबकि 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के रहेंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे पदों की योग्यता आयु सीमा शारीरिक मापदंड और अन्य नियम-शर्तें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी। भर्ती से संबंधित लिंक भी इसी समय जारी होगा।

अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पंजाब पुलिस ने एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां आने वाली शिकायतों सुझावों और पूछताछ पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम का नंबर 02261306246 जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी देखे: हरियाणा सिविल सेवा भर्ती 2026: HPSC ने 102 पदों के लिए निकाली भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

You may also like