चंडीगढ़, 02 फ़रवरी 2026: फरवरी की शुरुआत होते ही चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 फरवरी को चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विभाग ने बताया कि इस साल जनवरी महीना पिछले 15 वर्षों में सबसे ठंडा रहा। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। जनवरी में कई बार शीत लहर और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा।
आगे की स्थिति को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि 2 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके अलावा 3 फरवरी की रात से एक और मौसम प्रणाली असर दिखाएगी जिससे अस्थिर मौसम का दौर कुछ और दिनों तक बना रह सकता है।
ये भी देखे: पंजाब में मौसम का यू-टर्न, शीत लहर के साथ झमाझम बारिश, ठंड और बढ़ी