हरियाणा की बेटी भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को मिला पद्म श्री अवार्ड

by Manu
सविता पूनिया

सिरसा, 26 जनवरी 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार गोलकीपर सविता पूनिया को पद्म श्री सम्मान मिलने पर उनका परिवार और हरियाणा के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। सविता के पिता महेंद्र सिंह ने सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि बेटी ने परिवार के साथ ही प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस सम्मान से वे बेहद खुश हैं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सिरसा की इस बेटी का खास जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने सविता पूनिया को पद्म श्री से नवाजा है। यह हरियाणा के सिरसा जिले के लिए भी बड़ी गौरव की बात है। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ खेल में भागीदारी वाली बेटियों के लिए भी खास योजनाएं चला रही है। इसी का असर है कि हरियाणा की बेटियां अब गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम देश-विदेश में बुलंद कर रही हैं।

सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं। उन्होंने टीम को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाईं जिनमें 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है। उनकी शानदार गोलकीपिंग के लिए उन्हें तीन बार लगातार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर का खिताब मिला। पहले अर्जुन अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं।

ये भी देखे: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट हुए तिलक वर्मा, इस दिन भारतीय टीम से जुड़ेंगे तिलक

You may also like