स्वच्छता पखवाड़े के तहत गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में चलाया गया सफाई अभियान

by Manu
स्वच्छता अभियान

अमृतसर, 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, अमृतसर द्वारा शहर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया।

स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों, केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान अमृतसर के बसंत एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, व्हाइट एवेन्यू, निरंकारी कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के इलाकों की सफाई की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, अमृतसर के प्रमुख गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को एक आंदोलन का रूप दे दिया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि केवल सरकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है कि वो अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए।

स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को कचरा कूड़ेदान में डालने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छता से संबंधित आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय निवासियों ने भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियानों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है।

ये भी देखे: सीएम नायब सैनी ने त्योहारों से पहले विशेष सफाई अभियान और वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्रों की घोषणा की

You may also like