कपूरथला पुलिस में बड़ा फेरबदल, सुलतानपुर लोधी सब-डिवीजन के चारों थानों के एसएचओ का तबादला

by Manu
ट्रांसफर

कपूरथला, 23 जनवरी 2026: कपूरथला जिले में पुलिस विभाग में अचानक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। सुलतानपुर लोधी सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले चार पुलिस थानों के सभी एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) एक साथ तबादला कर दिया गया हैं। जिला कपूरथला के एसएसपी गौरव तूर के आदेश पर यह बदलाव किया गया है।

नए एसएचओ की नियुक्तियां

– थाना फत्तूढींगा के एसएचओ इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को अब थाना सुलतानपुर लोधी का नया एसएचओ बनाया गया है।

– थाना तलवंडी चौधरी के एसएचओ इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को थाना कबीरपुर का एसएचओ नियुक्त किया गया है।

– थाना साइबर कपूरथला की एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को थाना फत्तूढींगा का एसएचओ बनाया गया है।

– पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अनिल कुमार को थाना तलवंडी चौधरी का एसएचओ नियुक्त किया गया है।

– थाना सुलतानपुर लोधी की पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर को थाना सदर फगवाड़ा का एसएचओ बनाया गया है।

ये भी देखे: Punjab News: पंजाब में 3 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

You may also like