दिल्ली पुलिस ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दर्ज की FIR, पोस्टर लगवाने का दावा निकला झूठा

by Manu
terrorist Pannun

दिल्ली, 23 जनवरी 2026: दिल्ली पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई दिल्ली में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले की गई है। पुलिस का आरोप है कि पन्नू ने सोशल मीडिया के जरिए अशांति फैलाने और शहर में दहशत मचाने की साजिश रची है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 197, 152 और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पन्नू ने प्रो-खालिस्तान एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में पोस्टर लगवाने की बात कही थी।

पन्नू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। उसमें उसने दावा किया कि उसने दिल्ली के रोहिणी और डाबड़ी इलाकों में प्रो-खालिस्तान पोस्टर लगवाए हैं। उसने कहा कि उसके स्लीपर सेल दिल्ली में किसी भी तरह की दहशत फैला सकते हैं।

पुलिस ने स्पेशल सेल की टीम के जरिए दोनों इलाकों में गहन सर्च की। अब तक किसी भी प्रो-खालिस्तान पोस्टर या संदिग्ध सामग्री का पता नहीं चला है।

ये भी देखें: दिल्ली पुलिस ने कपिल शर्मा के कनाडाई कैफे पर फायरिंग की साजिश रचने वाले मुख्य हैंडलर को पकड़ा

You may also like