चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026: पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य शीत लहर की चपेट में था लेकिन अब सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने ठंड को और तीखा कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज 23 जनवरी को पंजाब के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा रही है। जालंधर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, रोपड़, फरीदकोट, संगरूर, फिरोजपुर, कपूरथला जैसे प्रमुख जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी है।
बारिश के कारण ठंड का असर दोगुना हो गया है। न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। IMD के अनुसार पंजाब में 22-23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इससे शीत लहर की स्थिति और गंभीर हो सकती है। हरियाणा के करनाल और दिल्ली में भी बारिश हुई है।
IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत में 22-23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश/बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24-26 जनवरी तक सुबह-रात घना कोहरा रह सकता है।
ये भी देखे: पंजाब में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कहर: कपूरथला, अमृतसर, होशियारपुर समेत कई जिले प्रभावित