पलवल, 14 जनवरी 2026: हरियाणा के पलवल जिले में थाना उटावड के अंतर्गत मलाई गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जनवरी की शाम सहायक उप-निरीक्षक मुबारिक अली की टीम उटावड चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नूंह जिले के कैराका गांव का रहने वाला रिजवान लंबे समय से ट्रक चालकों और जिम जाने वाले युवाओं को नशे की सप्लाई कर रहा है। सूचना के मुताबिक, वह मलाई गांव के सरकारी स्कूल के पास इंजेक्शन बेचने के लिए खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और रिजवान को काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंकज सागर को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक थैले की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 240 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
ये भी देखे: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में पलवल पुलिस ने पकड़े 2 जासूस