नई दिल्ली, 23 दिसंबर 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह को दूसरी बार तलब किया। वहीं, बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब कर कड़ी आपत्ति जताई।
भारत की आपत्ति
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि 20 दिसंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग और आवास के परिसर के बाहर हुई ‘अप्रिय घटनाओं’ और 22 दिसंबर को सिलीगुड़ी में स्थित भारतीय वीजा केंद्र में ‘विभिन्न चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़’ पर ढाका की ‘गंभीर चिंता’ से अवगत कराया गया। मंत्रालय ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की और बांग्लादेश से राजनयिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
बांग्लादेश सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब कर कहा कि वह राजनयिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ जानबूझकर की गई हिंसा या धमकी के कृत्यों की निंदा करता है।
ये भी देखे: बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्र अस्थायी रूप से बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला