ऊना, 28 नवंबर 2025: बसाल ख्वाजा में 27 जुलाई को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। हिमाचल पुलिस ने आज कोर्ट में 95 पेज की विस्तृत चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें हत्याकांड की पूरी कहानी, हर आरोपी की भूमिका और सबूतों का ब्योरा शामिल है।
27 जुलाई को दो शूटर बार्बर शॉप में घुसे और वहां मौजूद युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गए थे। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से कई राज्यों में छापे मारे। अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 3 मुख्य आरोपी विदेश भाग चुके हैं। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया चल रही है।
एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि चार्जशीट में हत्या की पूरी साजिश, हथियारों की सप्लाई और फरार आरोपियों की भूमिका को शामिल किया गया है। जांच अभी पूरी तरह बंद नहीं हुई है। विदेश भागे आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
ये भी देखे: ऊना में नशा तस्करी पर पुलिस की कारवाई, एमसी पार्क से 2 युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा