दिल्ली, 19 नवंबर 2025: लॉरेंस बिश्नोई का भाई और गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट हो गया है। वह आज बुधवार 19 नवंबर 2025 को दिल्ली पहुंचेगा। अमेरिकी सरकार ने उसे 18 नवंबर को ही देश से बाहर किया। अनमोल पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सलमान खान के घर फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला मर्डर जैसे कई हाई-प्रोफाइल केस दर्ज हैं।
अनमोल के साथ 200 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया। इनमें 197 अवैध प्रवासी और दो पंजाब के फरार आरोपी भी हैं। अनमोल की फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे लेट है। वह सुबह 10 बजे के आसपास दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरेगा। NIA की टीम टर्मिनल 3 पर मौजूद है। वे उसे हिरासत में लेंगे।
अनमोल अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट से अमेरिका भागा था। नवंबर 2024 में सैक्रामेंटो में पकड़ा गया। FBI ने DNA और वॉइस सैंपल से पहचान की। उसके खिलाफ 18 केस हैं। NIA ने 10 लाख का इनाम रखा था।
ये भी देखें: कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर फिर हमला, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी