करनाल में फर्जी बैंक से 60 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी कमल शर्मा गिरफ्तार

by Manu
मकान

करनाल, 12 नवंबर 2025: पुलिस ने फर्जी बैंक चलाकर करोड़ों ठगने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही मुख्य आरोपी कमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वह एमडी रईस खान और मैनेजर रसिना बेगम के साथ मिलकर लोगों को लूटता था।

निसिंग थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि अजय नाम के व्यक्ति ने शिकायत की थी। आरोपी ने उसके साथ और 32 अन्य लोगों से 1.40 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

आरोपियों ने कुरुक्षेत्र और जगाधरी में PNL बैंक की नकली शाखाएं खोलीं। वे लोगों को 26 महीनों में पैसा दोगुना करने का लालच देते फिर सरकारी बैंकों से ज्यादा ब्याज का वादा करते।

थाना प्रभारी ने कहा कि लोग भरोसा करें इसलिए आरोपी महंगे होटलों में मीटिंग बुलाते। जांच में सामने आया की सभी कर्मचारी आरोपी के रिश्तेदार थे। जमा पैसे वे अपने निजी खातों में डाल देते। पुलिस को एक सोने की कंपनी और बिल्डर के पास उनका पैसा लगा मिला।

थाना प्रभारी ने के अनुसार गिरोह ने देशभर में 60 करोड़ का फ्रॉड किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ये भी देखे: ऑनलाइन स्कूल वैन खरीदने के नाम पर व्यक्ति से 5.5 लाख की ठगी

You may also like