दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संदिग्ध कार बरामद

by Manu
delhi blast car

फरीदाबाद, 12 नवंबर 2025: दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने खंदावली गांव के पास DL10CK-0458 नंबर की लाल इको स्पोर्ट्स कार बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि यह वही वाहन है जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और यूपी में अलर्ट जारी किया था।

जांच से साफ हुआ ब्लास्ट करने वाले आतंकियों के पास यह कार भी थी। शुरुआती जानकारी कहती है। यह वाहन मारे गए आतंकी डॉ. उमर उन नबी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

फरीदाबाद पुलिस अब कार की गहन जांच कर रही है। फरीदाबाद के धोज गांव में अल फलाह यूनिवर्सिटी में चौथे दिन भी छानबीन जारी है। फरीदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच जम्मू कश्मीर पुलिस यूपी पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीमें सक्रिय हैं। यूनिवर्सिटी के अंदर टीमें जांच कर रही है।

ये भी देखे: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बंगाल में 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद, क्या दोनों में है लिंक?

You may also like