नोएडा, 12 नवंबर 2025: हैदराबाद की रहने वाली उत्तर प्रदेश की महिला क्रिकेटर ने एक IPL खिलाड़ी पर गंभीर इल्जाम लगाया है। उसका कहना है कि खिलाड़ी ने शादी का झांसा दिया फिर होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने नोएडा एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बुधवार को वह लखनऊ मुख्यालय पहुंची। वहां पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखी। पीड़िता ने बताया कि वह हैदराबाद से है। यूपी की क्रिकेट टीम से खेलती है। नोएडा के एक पीजी में रहती है। मई 2025 में सोशल मीडिया पर IPL खिलाड़ी से संपर्क हुआ।
खिलाड़ी ने पहले दोस्ती की फिर शादी का वादा किया। पीड़िता का दावा है की जून 2025 से दोनों के प्रेम संबंध चल रहे थे।
उसने बताया कि 29 जुलाई को सेक्टर-135 के होटल में बुलाया। शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी पर सवाल किया तो गुस्सा हो गया और मारपीट की।
पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे है।
ये भी देखें: यौन उत्पीड़न मामले में क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक