दिल्ली ब्लास्ट के बाद बंगाल में 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद, क्या दोनों में है लिंक?

by Manu
बंगाल जिलेटिन

बीरभूम, 12 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किले के पास कार विस्फोट की जांच में नए-नए राज खुल रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले से 20 हजार जिलेटिन छड़ें जब्त कीं है। इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से सवाल उठ रहे है। क्या दिल्ली हादसे और यह रिकवरी आपस में जुड़ी हुई? क्या आतंकी बंगाल को भी निशाना बनाने की फिराक में थे?

पुलिस ने बीरभूम के एक छिपे स्थान से यह खेप बरामद की। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह सामान किस काम का था। लेकिन दिल्ली की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

दिल्ली ब्लास्ट में 10 से ज्यादा लोग मारे गए। 26 घायल हुए है। वहां कार में IED का इस्तेमाल हुआ था। बंगाल में मिली जिलेटिन स्टिक्स भी इसी तरह के हमलों में यूज होती हैं।

क्या दोनों घटना में कुछ लिंक है ?

फिलहाल दोनों घटनाओं के बीच कोई सीधा कनेक्शन साबित नहीं हुआ है। जांच एजेंसियां लेकिन पूरी तहकीकात कर रही है। बंगाल पुलिस ने कहा कि हम हर संभावना की पड़ताल करेंगे। आतंकी साजिश की आशंका को नजरअंदाज नहीं करेंगे।

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली जैसी घटना के बाद पूरे देश में विस्फोटकों की निगरानी बढ़ गई। बंगाल की यह रिकवरी संयोग हो सकती। लेकिन साजिश की गुंजाइश से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस अब इसकी सप्लाई चेन ट्रेस कर रही है।

ये भी देखे: लाल किला ब्लास्ट का आया खौफनाक सीसीटीवी वीडियो, धमाके से कैमरा ही टूटा

You may also like