मोहाली में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा इलाका

by Manu
मोहाली पुलिस

मोहाली, 12 नवंबर 2025: मोहाली जिले के डेराबस्सी इलाके के घग्गर पुल के पास पुलिस की दो गैंगस्टरों के साथ मुठभेड़ हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में गोलियों की आवाज गूंज उठी।

पुलिस टीम को गैंगस्टरों की टिप मिली थी की वे घग्गर पुल के पास छिपे हुए थे। फिर टीम ने घेराबंदी की तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में मोहाली पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों गैंगस्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।

ये दोनों एक खूंखार गैंग से ताल्लुक रखते हैं। पूछताछ से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस अब उनके नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ये भी देखे: मोहाली में लक्की पटियाला गैंग के शूटर का एनकाउंटर, तीन राउंड फायरिंग के बाद घायल

You may also like