लाल किला ब्लास्ट का आया खौफनाक सीसीटीवी वीडियो, धमाके से कैमरा ही टूटा

by Manu
ब्लास्ट सीसीटीवी

चंडीगढ़, 12 नवंबर 2025: राजधानी के लाल किले के पास सोमवार शाम 6:52 बजे हुए आतंकी ब्लास्ट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में सिग्नल पर ब्लास्ट होते ही कैमरा टूट जाता दिखता है। फुटेज देखकर हर कोई दहल गया।

पुलिस ने बताया कि यह सीसीटीवी फुटेज धमाके से ठीक एक मिनट पहले का है। सोमवार शाम 6:51 बजे उस जगह पर भारी ट्रैफिक लगा था। तभी अगले ही मिनट तेज ब्लास्ट हो गया। कई वाहन चपेट में आ गए।

इस हमले में अब तक 10 लोग मारे जा चुके है। 26 लोग घायल हुए। कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटनास्थल से 100 मीटर दूर तक शव के टुकड़े बिखरे पड़े थे। इस भयानक नजारे ने सबकी सांसें रोक दीं।

ये भी देखे: लाल किला ब्लास्ट: पुलवामा के डॉ. उमर की मौत की पुष्टि के लिए होगी डीएनए जांच

You may also like