सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट अहम बैठक, 14 नवंबर को CM हाउस में होगी बैठक

by Manu
कैबिनेट बैठक

चंडीगढ़, 12 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 14 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी।

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मान करेंगे और सभी कैबिनेट मंत्रियों को इसमें शामिल होने का आदेश दिया गया। कुछ दिनों बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की योजना है। इसलिए यह बैठक बहुत अहम साबित होगी।

बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। उसके बाद कोई महत्वपूर्ण घोषणा भी सामने आ सकती है।

ये भी देखे: पंजाब सरकार ने बुलाया कैबिनेट बैठक, 13 अक्टूबर को सिविल सचिवालय में होगी बैठक

You may also like