गया, 05 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ आता ही नहीं—न सरकार चलाना आता है, न विकास करना। बस अनावश्यक आरोप लगाने का शौक है। राजनाथ ने पुरानी कहावत कहा ‘नाचे न आवें तो अंगनवे टेढ़ा’। मतलब, नाचना नहीं आता तो आंगन को टेढ़ा बताना। उन्होंने कहा कि अच्छे से नाच लेते तो बात बन जाती।
राजनाथ ने आगे कहा कि बिहार में कांग्रेस और उसके साथी हार मान चुके हैं। बस बहाने ढूंढ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तालाब में डुबकी लगाने का विकल्प ही बचा है। मंत्री ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी डिफेंस कॉरिडोर बनेगा। जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के घोषणापत्र में उद्योग पार्क बनाने का वादा है, ताकि बिहार के नौजवानों को रोजगार मिले।
ये भी देखे: बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान कल, मैदान में 1314 प्रत्याशी