मझोला, 05 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार एकता कॉलोनी प्रीतम नगर में स्थानीय फर्म में काम करने वाले 23 वर्षीय नेकपाल की पड़ोसी अमन और उसके बहनोई राजा ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी हवा में तमंचे लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।
घटना की जड़ दो महीने पुरानी है। अमन ने नेकपाल की बहन को अपने साथ भगा लिया था, लेकिन उसी शाम उसे छोड़ दिया। तब से दोनों परिवारों के बीच तनाव था।
पुलिस के अनुसार, हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम भेजी। आरोपी अमन और राजा की तलाश तेज हो गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि दोनों पक्षों के पुराने विवाद की पड़ताल हो रही है।
ये भी देखे: Moradabad News: मारपीट कर घर से निकाला, फिर दिया तीन तलाक; पति सहित सात पर केस दर्ज