11
चंडीगढ़, 05 नवंबर 2025: पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर को सलाम करते हुए राज्य सरकार ने मशहूर पंजाबी गायक और कलाकार डॉ. सतिंदर सरताज के नाम पर एक सड़क को नामित करने का ऐलान किया है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
यह सड़क चब्बेवाल क्षेत्र में स्थित है। इसका उद्घाटन समारोह 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को सुबह 11 बजे दाना मंडी, चब्बेवाल में होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियाँ, मंत्री हरजोत सिंह बैंस और विधायक डॉ. इशांक कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
ये भी देखे: सीएम मान की योजना से 65 लाख परिवारों को 10 लाख तक कैशलेस इलाज, यूनिवर्सल कवरेज का पहला राज्य बनेगा