बिहार चुनाव: ECI ने अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया, 14 देशों के प्रतिनिधि 6 नवंबर को मतदान देखेंगे

by Manu
चुनाव आयोग

पटना, 05 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान का केंद्र बनने जा रहा है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कोलंबिया जैसे सात देशों के 14 प्रतिनिधि 5 और 6 नवंबर को बिहार में रहेंगे। इन पर्यवेक्षकों का मुख्य उद्देश्य भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती और पारदर्शिता को करीब से समझना है। वे अपने-अपने देशों में चुनावी सुधारों के लिए प्रेरणा लेंगे।

ECI के अधिकारियों के अनुसार, ये प्रतिनिधि 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण की वोटिंग का लाइव अवलोकन करेंगे। इनमें से सात सदस्य पटना के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। वे मतदाताओं की भागीदारी, सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रिया की निष्पक्षता का जायजा लेंगे।

ये भी देखे: राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप, ECI ने तुरंत खारिज किया, कहा- निराधार और गलत

You may also like