लुधियाना, 25 अक्टूबर 2025: पंजाब के लुधियाना में कोचर मार्केट में शुक्रवार को एक भयानक हादसा होते-होते बचा। हाई टेंशन तारों में 55 स्कूली बच्चों से भरी बस फंस गई।गनीमत रही कि तार टूट गई और करंट की सप्लाई बंद हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस पर तोड़फोड़ भी कर डाली।
जानकारी के मुताबिक, कोचर मार्केट की मुख्य सड़क के बीचों-बीच लटक रही हाई टेंशन तारें बस के ऊपर से गुजर गईं। चालक ने किसी तरह बस को रोका, लेकिन तारें फंस गईं। लेकिन पावरकॉम अधिकारियों की लापरवाही ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये तारें सालों से सड़क के बीच लटक रही हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
घटना के बाद गुस्से में भड़के ग्रामीणों ने बस पर पत्थरबाजी की और तोड़फोड़ मचा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
ये भी देखे: कांगड़ा में चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक बस से टकराया, 2 की मौत, 20 जख्मी