कुल्लू, 24 अक्टूबर 2025: अंबाला जिले के एक सोने-चांदी के व्यापारी के साथ धोखेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राहुल मित्तल ने कुल्लू पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पार्टनर संजीव कुमार ने साजिश रचकर 5 किलोग्राम सोने के जेवर उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, राहुल मित्तल पिछले 6 साल से अपनी पूंजी लगाकर हिमाचल प्रदेश में सोने के जेवर बेचने का कारोबार चला रहा है। 2 अगस्त को वह अपने पार्टनर संजीव कुमार के साथ कार में 5 किलो सोने के जेवर लेकर सप्लाई के लिए आनी (कुल्लू) पहुंचा था। राहुल ने शिकायत में आरोप लगाया कि संजीव ने अपने भाई हेमंत, सुजल और एक अन्य व्यक्ति संदीप के साथ मिलकर जेवर चोरी करवा दिए। संजीव ने कार का इंतजाम किया था, लेकिन रास्ते में साजिश के तहत जेवर गायब कर दिए गए।
एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि शिकायत मिलते ही IPC की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
ये भी देखे: बिलासपुर मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर युवक ने उड़ाए रुपये, CCTV में कैद हुआ पूरा कांड